फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक्सप्रेस वे किनारे मिट्टी का कटान, हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश के कारण किनारे से मिट्टी का काफी कटान हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। देश के सबसे आधुनिक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का बुरा हाल हो रहा है। एक्सप्रेस वे के किनारे से मिट्टी का कटान होने से दीवारों में दरार आ रही है। जिससे हादसा होना का खतरा है।
विज्ञापन

देश के सबसे आधुनिक कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का निर्माण करीब पांच हजार करोड़ की लागत से हुआ था। दिल्ली से वाहनों का बोझ करके जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनाया गया एक्सप्रेस वे एक्सिस कंट्रोल है। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गुजरात, दिल्ली के करीब एक लाख वाहन रोजाना गुजरते है। लेकिन इस एक्सप्रेस वे की हालत खराब होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब बारिश के कारण एक्सप्रेस वे के किनारों से मिट्टी कटान होने लगा है। जिससे दीवारें धंसने के कारण दरार आने लगी है तो अंडरपास में कई जगह दरार आ गई है। इससे अंडरपास क्षतिग्रस्त होने के कारण गिरने का डर सता रहा है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें