फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर में स्नेहा और जूनियर वर्ग में सपना रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। इंडियन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की स्नेहा और जूनियर वर्ग में कक्षा पांच की सपना प्रथम रही।
विज्ञापन

इस सम्मान समारोह का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य व देवेंद्र ने किया। डायरेक्टर विजयानंद ने कहा कि आज बागपत में लिंगानुपात लगातार घटता जा रहा है, पढ़े-लिखे लोग भी कोख में बेटियों को मरवा रहे हैं। यह चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर कॉलेज में सीनियर व जूनियर वर्गों में दो दिवसीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की स्नेहा प्रथम, कक्षा नौ की भावना द्वितीय और कक्षा दस की पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कक्षा पांच की सपना प्रथम, कक्षा सात की नेहा द्वितीय व कक्षा छह की प्रीति तृतीय रही। सभी मेधावियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन सोनिया ने किया।
खिलाड़ियों को सम्मानित किया
फोटो संख्या 9
बड़ौत। दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें पानीपत मेें 17 से 20 जनवरी तक चली नेशनल स्पोर्ट्स गेम्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों में नितिन तोमर, शुभम शर्मा व अनिकेत डागर को सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, पीटीआई राज विपिन जोशिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें