फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत में राजस्थान से गोवंश की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे के केतीपुरा में बनाए गोदामों में राजस्थान से गोवंश की तस्करी की जा रही है। जहां से कई राज्यों में उन गोवंश को भेजा जाता है। इसका खुलासा तस्करों के लिए काम करने वाले एक युवक ने एसपी को कुछ पर्ची व मारपीट की वीडियो दिखाकर किया है। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ले के रहने वाले फैजान ने बुधवार को एसपी को कुछ पर्ची व मारपीट की वीडियो दिखाई। उसने शिकायती पत्र देकर बताया कि केतीपुरा में मदरसा वाली गली में गोवंश तस्करों ने कई बड़े गोदाम बनाए हुए हैं, जिनमें राजस्थान के हनुमानगढ़ से बंद ट्रकों में बड़ी संख्या में गोवंश को तस्करी करके लाया जाता है। यहां से उन गोवंश को अन्य जगहों पर भेज दिया जाता है।
उसने तस्करों पर गाजियाबाद, हरियाणा, राजस्थान, बागपत समेत अन्य जगहों पर दर्ज तस्करी के दर्जनों मुकदमों से संबंधित कागज भी दिखाए। इसके साथ ही कस्बा चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों पर भी तस्करों की मदद करने का आरोप लगाया। यह भी बताया गया कि पुलिस के पास यूपी-20 नंबर की एक बलेनो कार है। उसमें गोवंश तस्करों से पुलिसकर्मी लेनदेन करते हैं और तस्करी की गाड़ियों को रात में पुलिसकर्मी खुद निकलवाते हैं। उसका आरोप है कि तस्कर उसपर भी अपने लिए काम करने का दबाव बना रहे थे और ऐसा नहीं करने पर उसके घर में घुसकर मारपीट की गई। उसकी भी वीडियो एसपी को सौंपी गई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें