बागपत के डीएम आवास के पास झाड़ियों में लगी आग
- फोटो : BAGHPAT
- दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई
- असामाजिक तत्वों ने लगाई झाड़ी में आग, आए दिन सामने आ रहे मामले
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर डीएम आवास के पास खाली पड़े प्लाट में उगी झाड़ियों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। झाड़ियां में आग से निकले धुएं के कारण प्रदूषण फैल गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सिसाना गांव से निकलते ही डीएम आवास के पास खाली प्लाट पड़े हैं। प्लाट में झाड़ियां उगी हुई है। शनिवार को दोपहर के समय असामाजिक तत्वों ने झाड़ियों में आग लगा दी। आसपास के प्लाट में खड़ी घास तक भी आग फैल गई। धुआं ही धुआं फैल गया। जिला खेल कार्यालय के सरकारी भवनों तक भी धुआं पहुंचा। सिसाना के ग्रामीण ने दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि सूखी झाड़ियों में आग लग गई थी, इसकी जांच कराई जा रही है।