बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में मंगलवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमेें प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव डॉ़ डीके जैन, कॉलेज प्राचार्य डॉ़ वीरेंद्र सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ़ किरन गर्ग ने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए।
कार्यक्रम में डॉ़ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमें जीवन में जो कुछ भी प्राप्त होता है, उसके लिए ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए। हमेशा श्रेष्ठ कार्य करने के लिए तत्पर रहना चाहिए, क्योंकि ईश्वर हमारी मेहनत कभी अनदेखी नहीं करता है। इसलिए हमें सहयोग से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रोफेसर डा़ महेश कुमार मुछाल, डॉ़ सतीशपाल सिंह, डॉ़ दीपक जैन, डॉ़ कविता अग्रवाल, डॉ़ सुनीता, डॉ़ ममता, सचिन कुमार जैन शामिल रहे।