बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है, क्योंकि निर्माण के चलते आए दिन मार्ग पर जाम लगा रहता है। इस दौरान पहले वाहन निकालने को लेकर लोगों में कहासुनी व धक्का-मुक्की भी होती है, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
बता दें कि इस समय बड़ौत-छपरौली मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है, लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य करने वाला ठेकेदार धीमी गति से काम कर रहा है, जिस कारण आए दिन लोगाें को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराएं जाने की मांग की।
- ये बोले स्थानीय लोग
इस मार्ग पर पिछले दो माह से काम चल रहा है, काम करने वाला ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। - डाक्टर योगेश पंवार
इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थाएं स्थित हैं, जिनमें सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं, मार्ग में निर्माण कार्य के चलते आए दिन स्कूली वाहन जाम में फंसे रहते हैं, इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - डाॅ. प्रमोद तोमर
- बड़ौत-छपरौली मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग है, यहां से गन्नों से भरे ट्रकों के अलावा रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते है, लेकिन निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। जाम लगने से लोग परेशान है। हादसे की भी आंशका है। -कमल
- वर्जन - मार्ग के निर्माण की गति बढ़ाएं जाने को लेकर ठेकेदार को हिदायत दी जाएगी। क्योंकि हमारे पास भी शिकायत पहुंच रही है। - अतुल कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बागपत