फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साठ नलकूपों की काटी बिजली, किसानों का हंगामा

Mon, 03 Apr 2023 05:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- किरठल के ग्रामीणों का आरोप, बिल जमा होने के बावजूद काट दी गई बिजली
विज्ञापन




- बिजलीघर पर किसानों ने किया एसएसओ का घेराव



फोटो संख्या 2



संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता की बढ़ती मनमानी और बिजली बिल जमा किए जाने के बावजूद 60 से अधिर्नलकूपों की लाइन काटने के विरोध में सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गांव में स्थित बिजलीघर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने एसएसओ का भी घेराव किया।



सोमवार को किसान पुष्पेन्द्र चौहान के नेतृत्व में बिजलीघर पर पहुंचे और वहां पर मौजूद एसएसओ का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि उनके नलकूपों के बिल जमा है, फिर भी गांव में तैनात अवर अभियंता ने मनमानी करते हुए 60 से अधिक नलकूपों को संचालित करने वाली लाइन काट दी। पूछताछ करने पर अवर अभियंता किसानों से अभद्रता करते हैं, घरेलू उपभोक्ताओं के साथ भी इनका व्यवहार अच्छा नहीं है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान किसान अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे, हालांकि सूचना मिलने पर अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल ने फोन पर किसानों को आश्वासन देकर शांत किया। अधिशासी अभियंता का कहना है कि अवर अभियंता मनमानी कर रहा है तो जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विद्युत लाइनों के दुरुस्तीकरण के कार्य के चलते नलकूपों की लाइन प्रभावित थी। उधर अवर अभियंता तेज प्रताप ने आरोपों को निराधार बताया। हंगामा करने वालों में राजकुमार, राजेन्द्र, पुष्पेन्द्र चौहान, ओमवीर, गौतम, सौरभ कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें