उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बिनौली गांव में एक छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बच्ची का शव गांव के ही एक खाली पड़े प्लॉट में मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।