छह महिलाओं ने दी कोरोना को मात
खेकड़ा। नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती छह महिलाओं ने रविवार को कोरोना को मात दे दी। उनकी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर ताहिर ने बताया कि स्वस्थ होने वाली यह महिलाएं खेकड़ा, बड़ागांव और बागपत क्षेत्र की निवासी है। इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह स्वस्थ हो गई है। रविवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेकड़ा नगर में 300 से अधिक लोगों के सैंपल लिए है। सभी सैंपलों को जांच के लिए भिजवाया गया है।