फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शूटर का नेशनल चैंपियनशिप में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। गुजरात के अहमदाबाद में चल रही 30 वीं आल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में राइफल क्लब बिनौली के छह शूटरों ने उम्दा प्रदर्शन कर नेशनल चैंपियनशिप में अपना स्थान पक्का किया है। कोच संजीव तोमर ने बताया कि शूटर निखिल, नीतीश खरे, शरद जैन, दिलबाग, अभय धामा, उदित धामा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपना साथ पक्का किया है। सभी शूटर 18 नवंबर से दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शुरू होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। क्लब अध्यक्ष सचिन शर्मा ने शूटरों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें