फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छह सड़कों का होगा निर्माण, 20 गांवों की दूर होगी समस्या

Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में मंडी समिति और लोक निर्माण विभाग की ओर से छह सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों का निर्माण होने से करीब बीस गांव के लोगों की समस्या दूर होगी। छह सड़क के निर्माण के लिए मंडी समिति और लोकनिर्माण विभाग की ओर से दो करोड़ 18 लाख 91 हजार रुपये का बजट पास हो गया। जिससे जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी समिति की ओर से छपरौली हेवा मार्ग से छपरौली तुगाना बाईपास और घटौली गांव के मुख्य चौराहे से दत्तनगर बिजलीघर रोड़ तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। दोनों मार्ग के निर्माण के लिए एक करोड 35 लाख 41 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसको मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से दिल्ली-यमनोत्री मार्ग से गोठरा मार्ग, यमुना पुस्ता से सुभानपुर मार्ग, सिंगौली तगा से रटौल मार्ग और बावली रजबहा की पटरी का पुनर्निमाण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर सड़कों के निर्माण के लिए 83 लाख 50 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद निविदा जारी कर दी है। अब जल्द ही इनका निर्माण शुरू हो जाएगा। जिनके निर्माण होने से जिले के बीस से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि मार्गों के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है, जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें