शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला में रविवार को सीता जन्म लीला का मंचन किया गया।
मोहल्ला ठाकुरद्वारा में रघुवर रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में रविवार को सीता जन्म की लीला हुई। राजा जनक के राज्य मिथिला में सूखा पड़ गया। ऋषियों ने राजा जनक को हल चलाने एवं यज्ञ कराने का उपाय बताया।
राजा जनक ने अपनी रानी के साथ खेत में हल चलाया, जहां एक घड़े से सीता मिलीं। जानकी के जन्म से ही देवता भी प्रसन्न हो गए और जमकर बरसात हुई। चारों ओर खुशी छा गई। इसके बाद रामलीला में भगवान राम द्वारा पतंग उड़ाने, हनुमानजी द्वारा पतंग लाए जाने की लीला का भी मंचन किया गया।
रामलीला में संजय रुहेला, इलू फौजदार, काकू शर्मा, मिट्ठू शर्मा, मनोज गुप्ता, विजेंद्र गौतम, विजय किशोर जैन, सुशील शर्मा, पिंटू कश्यप, कृष्ण गौतम, अमित वर्मा, सुमित त्यागी, अंकुर करिश्मा, बबलू, नीरज ने सहयोग किया। बड़ा बाजार में श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में भी जानकी जन्म की लीला का मंचन किया गया।
पुराना कस्बा में आदर्श रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में राम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के जन्म की लीला का मंचन किया गया।
रावण द्वारा शिवजी की तपस्या किए जाने की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर यशवीर सिंह, श्रीनिवास चौहान, प्रवीण, राजवीर, सुशील, डाक्टर सहदेव, रघुवीर सिंह चौहान, तिलकराम, श्याम सिंह, करमवीर, बृजपाल फौजी, कुलदीप चौहान, प्रदीप पिंडारी मौजूद रहे।