बागपत मेंे सिसाना रोड स्थित जैन इंटर कॉलेज के बाहर झगड़ रहे छात्र गुट।
- फोटो : amar ujala
बागपत। शहर के सिसाना रोड पर मंगलवार को छात्रों के दो गुट मामूली बात पर भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। चार छात्र घायल घायल हुए। इससे वहां हंगामा हो गया।
इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चलें। आस-पड़ौस के लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी छात्र नहीं माने। आरोपी आपस में गाली-गलौज करने लगे। मारपीट में चार छात्र घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर छात्र भाग गए। पुलिस लोगों से जानकारी कर लौट गई। बाद में पुराना कस्बा निवासी घायल छात्र आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा हमला करने वालों ने बर्फ काटने के सुआ से उस पर हमला किया। उन्होंने हमलावरों को नामजद भी किया है।
किशोर को बेरहमी से पीटा, हंगामा
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी किशोर उवेश की पड़ोस के लोगों ने बुरी तरह से पिटाई की। वह घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पर पहुुंचकर शिकायत की है।
गली पर कब्जा करने वालों पर हो कार्रवाई
बागपत। औसिक्का गांव की महिला शमीम ने बताया मोहल्ले के कुछ लोगों ने गली की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपी झगड़ा करते हैं और जान से मारने की धमकी देते है। शिकायत करने के बाद भी बड़ौत पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
शराब समेत तस्कर गिरफ्तार
दोघट। कस्बा दोघट में एसआई जगदीश ने पुलिस बल के साथ छापा लगाकर शराब माफिया समेत हरियाणा से तस्करी कर लाई गई देशी शराब पकड़ी है। एसआई ने बताया कि शराब तस्कर अमित निवासी दोघट को पुलिस ने उसके ही घर से शराब बेचते पकड़ा है। उसके पास से हरियाणा मार्का की एक पेटी शराब बरामद हुई है। वह काफी दिनों से कसबे में अवैध रूप से शराब बेच रहा था।