फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना ने खेकड़ा, सांकरौद को हराया

Tue, 24 Nov 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाठशाला मार्ग पर पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय चौ हरेंद्र सिंह की स्मृति में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सिसाना की टीम ने दो अलग अलग मैचों में सांकरौद और खेकड़ा की टीमों को हराकर मैच जीते।
विज्ञापन


नगर में पाठशाला मार्ग पर चल रही प्रतियोगिता मे सोमवार को पहला मैच सिसाना और सांकरौद की टीमों के बीच हुआ। इस मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीटू धामा ने टास उछालकर किया।

टास जीतकर सिसाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरव के 52, मतीन के 33 और राहुल के 20 रनों की बदौलत पांच विकेट खोकर निर्धारित बीस ओवरों में 145 रन बनाए।
विज्ञापन


सांकरौद टीम के गेंदबाज सोनू ने तीन और करतार ने दो विकेट लिए। जवाब में सांकरौद की टीम लक्ष्य हासिल नही कर सकी और 39 रनो से मैच हार गई।

दूसरा क्वाटर फाइनल मैच खेकड़ा क्लब और सिसाना के बीच खेला गया। जिसमें टास जीतकर खेकड़ा की टीम शेरू के 40, अंकित के 33 एवं सुनील जोशी के 23 रनों की बदौलत 111 रन बनाए। सिसाना की टीम के गेंदबाज पुष्पेंद्र ने चार, गौरव ने तीन और मनीष ने दो विकेट लिए।

जवाब में सिसाना की टीम गौरव के 41, पुष्पेंद्र के 39 रनों की बदौलत छह विकेट से मैच जीत लिया।  जोशी, अंकित और समरपाल ने एक एक विकेट लिया। मैच की अंपायरिंग लीलू धामा और प्रमोद पहलवान ने की। इस दौरान मोनू धामा, धर्मेंद्र धामा, रामकुमार धामा, तेजपाल सिंह सभासद, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता में नेहरू हाउस का दबदबा
बड़ौत। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में चल रही इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को नेहरू हाउस टीम का दबदबा रहा।
सीनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में गांधी हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय और नेहरू हाउस तृतीय स्थान पर रही।

सीनियर बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटेल हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय और गांधी हाउस तृतीय स्थान पर रही।

सब-जूनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में टैगोर हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय, नेहरू हाउस तृतीय, सब-जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय, पटेल हाउस तृतीय, सीनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय, पटेल हाउस तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पटेल हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, नेहरू हाउस तृतीय व सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय व पटेल हाउस तृतीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में पीटीआई संजय तोमर, राहुल तोमर, शालू जैन, राकेेश जैन, रेनू जैन, नीलम शर्मा, रंजना शर्मा, आशीष, मनीष, आकाश, मयंक, अभय, मुकुंद, निकेता, अक्षय, हर्ष, विशाल, प्रशांत का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें