फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हादसे में बाल-बाल बची गायिका रेणुका पंवार

Mon, 06 Feb 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गायिका रेणुका पंवार की गाड़ी
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। रुड़की में लाइव शो कर शनिवार रात वापस लौट रहीं गायिका रेणुका पंवार की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गईं। मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर आवारा गोवंश से टकराने के बाद कार पलटने से बची। जिसमें रेणुका पंवार व उनके भाई सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

खेकड़ा कस्बे की रहने वाली गायिका रेणुका पंवार शनिवार को रुड़की में एक लाइव शो कर देर रात वापस लौट रही थी। बताया कि मेरठ-मुजफ्फरनगर नेशनल हाईवे पर जैसे ही वे टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी एक आवारा गोवंश नेशनल हाईवे पर आ गया। जिससे उनकी कार टकरा गई। गोवंश से टकराते ही कार अनियंत्रित हो गई, जो पलटने से बाल-बाल बची। इस हादसे में कार में सवार गायिका रेणुका पंवार, उनका बड़ा भाई विक्की व टीम के दो सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। उधर हादसे की जानकारी होने के बाद कस्बे के लोग रेणुका पंवार के घर हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गायिका रेणुका पंवार की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें