बिनौली (बागपत)। सिरसली गांव निवासी फायरमैन की रविवार को ड्यूटी के दौरान गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
सिरसली गांव निवासी अंकित तोमर (29) पुत्र लोकेंद्र 2020 में यूपी फायर सर्विस में फायरमैन के पद पर भर्ती हुआ था। वह गाजियाबाद की वैशाली काॅलोनी स्थित फायर स्टेशन कार्यरत था। वह रविवार सुबह किसी कार्य से फायर स्टेशन से बाहर सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकित तोमर तीन भाइयों में सबसे बड़ा तथा अविवाहित था। हादसे की जानकारी पाकर मृतक की मा निर्मला, भाई रोहित व राहुल, पिता लोकेंद्र तथा अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल था। शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव पहुंचा। वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।