फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई ने सफाई कर्मी को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी अंदर लेकर जाने पर एसआई ने सफाई कर्मी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद हंगामा हो गया। विवाद बढ़ता देखकर सीओ ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पर भीड़ को देखते हुए किसी भी वाहन के आने पर रोक लगाई हुई है। रविवार दोपहर सफाई कर्मी कूड़ा उठाने वाली गाड़ी अंदर लेकर जाने लगे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। सफाई कर्मचारियों ने अंदर गाड़ी नहीं जाने देने पर परिसर में सफाई करने से इंकार कर दिया।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों की आपस में नोकझोंक हो गई। ड्यूटी पर तैनात एक एसआई ने सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि एसआई ने पहले अभद्रता की और मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ने पर सीओ खेकड़ा विजय चौधरी पहुंचे और सफाई कर्मियों को समझाकर शांत किया। उसके बाद ही वहां विवाद खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें