फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव पहुंचने लगे कांवडिये, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर

विज्ञापन
हरिद्घार से गंगाजल लाने के बाद दिल्ली-यमनौत्री हाईवे स्थित सरूरपुर से गुजरतें कावड़ियें - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पुरा महादेव पहुंचने लगे कांवडिये, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
विज्ञापन

बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए हैं। रविवार को मंदिर में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और गर्भ गृह में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

जिले में कांवड़ियों के पहुंचने से हाईवे से लेकर पुरा महादेव मंदिर तक क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया है। हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर शिव भक्त पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर पहुंचने शुरू हो गए हैं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को लगभग दस हजार कांवड़ियों को क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रविवार को मंदिर में सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि रविवार को पुरा गांव के अलावा, मवीकलां, बालैनी, हरियाखेड़ा, सैडभर, नंगला, अमीनगर सराय के अलावा आसपास के गांव के दस हजार श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सोमवार को मंदिर में और अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें