फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्रीपुरम कॉलोनी में कूड़े के ढेर में मिला कफन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गायत्रीपुरम कॉलोनी में शुक्रवार शाम कूड़े के ढेर में कफन पड़ा मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पालिका प्रशासन से सफाई व सैनिटाइजेशन कराने की
विज्ञापन

मांग की।
गायत्रीपुरम कालोनी निवासी पूर्व सभासद किशोर विश्वकर्मा, राजकुमार शर्मा, नरेश कुमार, राजू सैनी, सुभाष, कुलदीप देव शर्मा ने बताया कि कालोनी के बाहर कोई व्यक्ति कूड़े के ढेर में दोपहर के समय कफन का सामान फेंककर चला गया है। संक्रमण से बचाव को लेकर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन देर शाम तक कोई भी सफाई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि प्रतिदिन गायत्रीपुरम कालोनी ही नहीं हर कालोनी में सैनिटाइजर किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें