फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कष्टों का निवारण करती है श्रीमद्भागवत कथा

Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
लुहारा गांव में चल रही कथा में भाग लेते श्रद्घालु
विज्ञापन
अमीनगर सराय। लुहारा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास ब्रह्मपाल शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण करती है। उन्होंने सच्चे मन से प्रभु की भक्ति करने वालों को मोक्ष मिलना संभव है।
विज्ञापन

व्यास ब्रह्मपाल शास्त्री ने कहा कि प्रभु की लीला ऐसी है, जिसे एक बार लगन लगी, उसका भौतिक संसार से कोई वास्ता नही रहता। वह अपनी ही धुन में मस्त होकर राधे राधे का जाप करता है। भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में ठाकुर जी के लाखों भक्त है। प्रभु की भक्ति से वैराग्य प्राप्त होता है और वैराग्य से मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो ठाकुर जी को मन से प्रेम करते है, ठाकुर जी कभी उन्हें अकेला नहीं छोड़ते। मौके पर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें