फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जन्मे श्रीराम, मनाईं खुशियां, बांटे उपहार

विज्ञापन
अमीनगर सराय में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय। क़स्बा सराय में श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव की ओर से चल रहे रामलीला मंचन में बृहस्पतिवार को अयोध्या में श्रीराम और जनकपुरी में सीता का जन्म हुआ। भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में खुशियां मनाई गईं। दर्शकों ने भगवान राम के जन्म पर माता कौशल्या को बधाई दी और उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

रामलील मंचन में रावण-वेदवती संवाद के बाद श्रवन कुमार वध और भगवान राम व सीता जन्म की लीला का मंचन किया। सर्व प्रथम शिव मंदिर में भगवान श्रीराम की आरती हुई इसके बाद रामलीला का मंचन किया। श्रवण कुमार का अपने अंधे माता-पिता को लेकर जाना और राजा दशरथ के शब्द भेदी बाण से उनका वध हानेे पर श्रवण कुमार के माता-पिता का विलाप देखकर दर्शक भावुक हो गए।
इसके बाद भगवान श्रीराम और माता सीता के जन्म का मंचन किया। अयोध्या में भगवान का जन्म होते ही नगर के लोगों ने खुशियां मनाईं और माता कौशल्या को बधाई दी। मौके पर मुकेश शर्मा उर्फ रंगा, दीपक शर्मा, मंगलसेन शर्मा, यगदत शर्मा, नवीन गुप्ता, पुरुषोत्तम दास गर्ग, राजेश गर्ग, अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें