फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर प्रधान और उसके बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में बुधवार रात घर में घुसकर प्रधान और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

काठा गांव के प्रधान कृष्णपाल पुत्र मुंशीलाल ने बताया कि बुधवार रात वह अपने घर में बैठा हुआ था, तभी गांव का ही अजय आया और एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहने लगा। उसने पूछताछ की तो बच्चा मेरठ में होना बताया। आरोप है कि उसने मेरठ में ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन

बीच बचाव कराने आए उसके बेटे मुकेश को भी पीटा। उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गया। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें