फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसार में भगवान श्री कृष्ण ने श्रद्धा और आस्था के स्थान को प्राप्त किया

विज्ञापन
बरनावा के जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय शांतिनाथ विधान के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर अर्घ्य समर्पित किए।
विज्ञापन

विधान में पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री जबलपुर ने कहा कि श्रावण मास की समाप्ति होने पर भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण दिवस जन्माष्टमी पूरे देश में ही नहीं अपितु पूरा विश्व उनको स्मरण करेगा। भगवान श्रीकृष्ण का जब जन्म हुआ तो उस समय कोई भी प्राणी प्रसन्न चित्त नहीं था, कोई खुशी मनाने वाला नहीं था। उनके जन्म को भी छिपा कर रखा और अर्ध रात्रि में स्थानांतरित किया गया। एक समय जन्म लेने वाली पुत्री को श्रीकृष्ण के स्थान पर दिखाया गया। जब कृष्ण इस संसार से विशेष श्रद्धा और आस्था के स्थान को प्राप्त हुए उस समय कोई दुखी होने वाला नहीं था, परंतु आज पूरा विश्व भगवान श्रीकृष्ण की जय जयकार कर रहा है। बड़े-बड़े न्यायालय स्थान पर भी भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा अवतरित गीता का स्पर्श करके सत्य बोलने का संकल्प दिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें