फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों को सम्मानित कर विदाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों को सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी गयी।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्रबंधक राजवीर सिंह ने दीप प्रवज्ज्लित व कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुती देकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए धर्मपाल सिंह, अनीता रानी, नरेशपाल सिंह को विद्यालय स्टाफ ने शॉल उढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व भागवत गीता देकर सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी। प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा मिश्रा ने सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य व अध्यापकों के कार्यकाल की प्रशंसा की। संचालन मास्टर श्याम कुमार ने किया। इस अवसर पर यशवंत सिंह, कर्ण सिंह नम्बरदार, अशोक सिंह, चमन लाल, मास्टर खुशीराम, डॉ. सुरेंद्र, बिजेंद्र मुखिया, मास्टर जयभगवान, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र, विनोद आर्य, मनोज, सुशील, सोनू राणा, रामेश्वर दयाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें