फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पड़ोसी से झगड़े में युवक ने चलाई गोली, पिता के पैर में लगी

Wed, 01 Mar 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, रमाला। जिवाना गांव में गली से भवन निर्माण सामग्री हटाने को लेकर पड़ोसी से हुए झगड़े में एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। वहां बीच बचाव कराने आये उसके ही पिता के पैर में गोली लग गई। जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

जिवाना गांव का रहने वाला एमटीएनएल के सेवानिवृत्त एसडीओ चंद्रपाल अपने मकान का निर्माण करा रहा है। बताया कि मकान का लिंटर डलवाने के लिए उसने गली में भवन निर्माण सामग्री डाल दी। जिसको लेकर पड़ोसी महक सिंह व चंद्रपाल पक्ष में मारपीट हो गई। महक सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चंद्रपाल का बेटा पिस्टल उठाकर लाया। तभी उसके पिता बीच बचाव कराने लगे, लेकिन अनुज नहीं माना और गोली चला दी। जहां गोली उसके पिता चंद्रपाल के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायल चंद्रपाल का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद वहां से उनको रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि इस मामले में अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अस्पताल में कई घंटे तक उपचार के लिए भटकते रहे
जिला अस्पताल में घायल चंद्रपाल ने बताया कि वह एमटीएनएल में एसडीओ थे और उनका बेटा सुभाष सीबीआई में निरीक्षक है। घायल चंद्रपाल का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा था, उसे पता नहीं गोली किसने चलाई। चंद्रपाल का आरोप है कि जब उनको लेकर अस्पताल में पहुंचे तो उनको कई घंटे तक भटकाते रहे और उनका उपचार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें