फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन दिन में छात्रावास खाली न करने पर कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 01 Mar 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। सीओ बागपत व नगरपालिका ईओ बड़ौत ने मंगलवार को बाजार पुलिस चौकी के नजदीक बने जिला पंचायत के छात्रावास का औचक निरीक्षण कर यहां पर रह रहे 12 से अधिक लोगों को तीन दिनों के अंदर आवास खाली न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जौदान के निर्देशों पर पहुंचे सीओ देवेन्द्र कुमार शर्मा व नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक ने मंगलवार को छात्रावास में अवैध तरीके से रह रहे 12 से अधिक व्यक्तियों से छात्रावास जल्द से जल्द खाली कराएं जाने के लिए कहा। हिदायत दी कि यदि तीन दिनों के अंदर छात्रावास खाली नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आपको बता दे कि लगभग 9 दिन पहले डीएम ने भी शिकायत प्राप्त होने पर यहां का निरीक्षण किया था और अवैध तरीके से यहां पर रहने वाले लोगों के तत्काल बिजली पानी काटने के भी निर्देश दिए और जल्द से जल्द छात्रावास खाली करने के लिए कहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें