फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्योढी गांव में खेत पर गए युवक को गोली मारी

विज्ञापन
टयोढ़ी गांव के जंगल में युवक को गोली लगने के बाद जमा लोगो की भीड़ व मोजूद पुलिसकर्मी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के ट्योढी गांव में बुधवार सुबह खेत में पशुओं के लिए ज्वार लेने गए युवक को बदमाशों ने गोली मारी दी। घायल को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस के अलावा डाग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी में जुटाई। घायल के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ट्योढी गांव का रहने वाला 27 वर्षीय अंकेश पुत्र हरीश बुधवार सुबह साइकिल से खेत पर पशुओं के लिए ज्वार लेने गया था। जहां पर बदमाशों ने उसे दो गोली मारी। एक गोली उसके सिर में तथा दूसरी सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान पहुंचे, जहां अंकेश खून में लथपथ खेत में पड़ा था। किसानों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों से उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां घायल युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है
उधर क्राइम इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर भेजी। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले अंकेश बाहलगढ़ में एक मेडिकल कंपनी में भी काम करता था। इस मामले में घायल के भाई अमरेश्वर उर्फ अमर चौहान ने तहरीर देते हुए अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें