फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए अभी करें ढाई माह इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पितृ पक्ष प्रारंभ हो गया है और सनातन धर्म में मांगलिक कार्यक्रम वर्जित माने जाते हैं। आगे कई दिनों तक शादी के शुभ मुहूर्त भी नहीं हैं। ढाई माह बाद नवंबर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शहनाई बजेंगी। समाज कल्याण निदेशक ने शादी की तारीख भेज दी है।
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण सुधीर पंवार ने बताया कि समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए हैं। नवंबर 2022 से लेकर मार्च 2023 तक सामूहिक विवाह कराने की तिथियों का भी एलान हो गया है। बताया कि नवंबर में 25, 26, 28 व 29 तारीख घोषित हुई हैं। दिसंबर में एक, दो, तीन, चार, सात, आठ, नौ व 14 तारीख हैं।
अगले साल जनवरी से मार्च तक यह मुहूर्त
बड़ौत। जनवरी 2023 में 15, 18, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 28 व 30 तारीख का मुहूर्त है। फरवरी में चार, छह, सात, नौ, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 व 28 सबसे अधिक मुहूर्त हैं। मार्च में एक, छह, आठ, नौ और 13 तारीख का ही मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें