फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मंडल में निगेटिव ग्रुप के ब्लड का टोटा

Wed, 14 Jun 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
आप जानकर हैरान रह सकते हैं कि मेरठ मंडल के ब्लड बैंक निगेटिव ग्रुप की ब्लड यूनिट से खाली हैं। बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद में निगेटिव ग्रुप की एक भी यूनिट नहीं है। बुलंदशहर में सिर्फ बी-निगेटिव ग्रुप की एक यूनिट है। विश्व रक्तदाता दिवस पर इन ग्रुप के लोगों से स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान का आह्वान किया है।
विज्ञापन


बुधवार को विश्व रक्तदान दिवस है। सूबे के जिलों में ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविरों के आयोजन की तैयारी चल रही है।  स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल के आंकड़े देखें तो मेरठ मंडल में निगेटिव ग्रुप की संख्या कम है। सरकारी ब्लड बैंकों की स्थिति बेहतर नहीं है।

ओ-निगेटिव और एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप की तीन यूनिट मेरठ के पीएल शर्मा और दो दो यूनिट गौतमबुद्धनगर के जिला चिकित्सालय में है, इसके अलावा अन्य किसी जिले में यह रक्त ग्रुप नहीं है। बी-निगेटिव ब्लड ग्रुप की बुलंदशहर में एक और गौतमबुद्धनगर में दो यूनिट है। इसी तरह ए निगेटिव ब्लड ग्रुप की मेरठ के पीएल शर्मा हॉस्पिटल और गौतमबुद्धनगर में एक-एक यूनिट है। बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद में एक भी निगेटिव ग्रुप की ब्लड यूनिट नहीं है। 
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय के अनुसार ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप के ब्लड की कमी है। विश्व रक्तदाता दिवस पर इन ग्रुप के लोगों से आह्वान किया गया है कि वह कैंपों में पहुंचे और रक्तदान जरूर करें। ताकि जरूरत पर जरूरतमंद को इन ग्रुप का ब्लड दिया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें