जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर निशाना लगाते शूटर
- फोटो : BARAUT
जौहड़ी में चल रही स्वामी वेदानंद सरस्वती मेमोरियल चैंपियनशिप का तीसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर चल रही स्वामी वेदानंद सरस्वती मेमोरियल चैंपियनशिप में तीसरे दिन सोमवार को जनपद बागपत के शूटरों का दबदबा रहा। अधिकांश मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर बढ़त बनाई।
सोमवार को हुए मुकाबलों में दस मीटर एयर पिस्टल यूथ मेन आईएसएसएफ में वर्णिक तोमर बागपत ने 600 में से 558 अंक, यूथ मेन एनआर में प्रियांशु वर्मा बागपत 400 में से 352 अंक, अश्विन चौधरी बागपत ने 400 में से 352, सागरपाल बागपत ने 400 में से 354, संदीप बागपत ने 400 में से 370, उदित धामा बागपत ने 400 में से 360 अंक हासिल कर बढ़त बनाई। सब यूथ मेन में यश तोमर बागपत ने 400 में से 346, अर्जुन तोमर बागपत ने 400 में से 346 अंक हासिल कर बढ़त बनाई। यूथ वुमन में निक्की धून बागपत ने 400 में से 353 अंक प्राप्त कर अपना दबदबा बनाए रखा है।
रेंज संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को आईएसएसएफ पिस्टल के मैच होंगे। 13 अप्रैल को आईएसएसएफ पिस्टल की सीओसी होगी। इसी दिन चैंपियनशिप का समापन होगा, जिसमें एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन विजेता शूटरों को पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रेंज पर डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग भी होंगी। ऑफिशियल साई कोच नीतू श्योरान, कोच महबूब पठान, अंशु तोमर, अदिति तोमर, मानवी, नमन चौहान आदि रहे।