फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ नैतिक और चारित्रिक ज्ञान देना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के साथ नैतिक और चारित्रिक ज्ञान देना जरूरी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। सैंट आरवी कांवेंट स्कूल में शुक्रवार को संस्कारवान शिक्षा देने को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ स्कूल निदेशक अनुराग जैन, चारु जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। निदेशक अनुराग जैन ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है, केवल उत्साहवर्धन कर बच्चों की प्रतिभा को विकसित किया जा सकता है। कहा कि किताबी शिक्षा के साथ ही बच्चों को नैतिक मूल्यों एवं चारित्रिक शिक्षा का ज्ञान देना चाहिए। कहा कि छात्र देश का भविष्य होते है, इसलिए उन्हेें संस्कारवान शिक्षा व सामाजिक ज्ञान की बहुत आवश्यकता है। आज का युवा गलत संगति के चलते अपने मार्ग से भटक कर नशाखोरी का आदी बन रहा है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की संपूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। संचालन प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बिजेंद्र, मोनिका, दीपिका, स्वाति, राजन, दीपेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें