फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एलिवेटेड सड़क शुरू होने से पहले ही फिर खराब हो गए शॉकर

Mon, 02 Jun 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एलिवेटेड मार्ग के शौकर बदलते एनएचएआई कर्मी l संवाद
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर की दिल्ली से खेकड़ा तक एलिवेटेड सड़क शुरू भी नहीं हुई और अब फिर से उसके शॉकर खराब हो गए। पहले भी जांच में 60 शॉकर खराब मिलने पर उनको बदलवाया गया था। अब फिर से कई शॉकर खराब मिलने पर बदलवाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इकॉनमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण में दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक करीब 32 किमी की एलिवेटेड सड़क है। इसको लचकदार बनाने के लिए सभी पिलर व सड़क के बीच में शॉकर लगाए गए हैं। हादसे रोकने के लिए यह शॉकर काफी अहम होते हैं और किसी जगह सड़क पर ज्यादा दबाव पड़ने पर हादसे का खतरा नहीं रहता है।
एनएचएआई की तकनीकी टीम को जनवरी में निरीक्षण के दौरान 60 शॉकर खराब मिले थे और इनको बदलवा दिया गया था। अब दोबारा से जांच में एलिवेटेड सड़क के कई शॉकर खराब मिले हैं, जिनको बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया है। उनकी संख्या कितनी है, यह अभी साफ नहीं हुआ है और उनकी जांच करके बदलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

nनिर्माण होने के बाद भी शुरू नहीं हो रही एलिवेटेड सड़क : दिल्ली से खेकड़ा तक एलिवेटेड सड़क का निर्माण करीब आठ महीने पहले पूरा हो गया था। इसके बावजूद इसे शुरू नहीं किया गया। तीन बार इसको शुरू करने का कार्यक्रम बनाया गया, मगर हर बार अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया। इस तरह एलिवेटेड सड़क को शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें