छपरौली। कस्बे में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शुक्रवार को भगवान शिव परिवार की बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सुंदर व मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया।
कस्बे में शुक्रवार को श्री महाराजा अग्रसेन स्कूल गंज मंडी से शुरु होकर कस्बे के मुख्य बाजार व मुख्य मार्गों से होते हुए श्री शिव मंदिर रामलीला मैदान की परिक्रमा के उपरांत श्री ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। जहां मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शुक्रवार को कस्बे में ठाकुरद्वारा मंदिर के अलावा शिव मंदिर बस स्टैंड और रामलीला मैदान के शिव मंदिर में भी शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
शोभायात्रा में शिव पार्वती, राधा कृष्ण और भगवान राम की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभा यात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मौके पर मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, एसडीएम सुभाष चौधरी, अभिमन्यु गुप्ता, अमरजीत खोखर, सोनिका खोखर, प्रमोद मित्तल, ईश्वर दयाल अग्रवाल, राम भरोसे, मनोज गोयल, कपिल गुप्ता, सूर्य प्रकाश, सुरेंद्र अग्रवाल, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।