फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लहचौड़ा में शनिदेव और राम दरबार मूर्ति की स्थापना कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
-मूर्ति स्थापना से पहले गांव में बैंड-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। लहचौड़ा गांव के बाबा मोहनराम मंदिर में शनिवार को शनिदेव और राम दरबार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इससे पहले गांव के चारों ओर गाय के दूध की धारा व झाड़ू लगाकर बैंड बाजों के साथ मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर में संम्पन्न हुई। यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शिव पार्वती, राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यात्रा में ग्रामीण बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के बाद मंदिर के पुजारी लालदास महाराज वह पंडित मोनू शर्मा ने मंत्रोचार कर विधि विधान से मूर्तियों की स्थापना कराई। इसके बाद प्रसाद का वितरित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें