संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम आवास के सामने निर्माणाधीन सहज मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करने की मांग को लेकर शहर के लोग एसपी से मिले। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही चाेरी का खुलासा करने की मांग की।
शहर की आदर्श कालोनी में रहने वाले श्रीपाल शर्मा, डा. सोमपाल शर्मा ने बताया कि डीएम आवास के सामने सहज मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां से 15 जून की रात लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई और लगातार पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माणाधीन मंदिर परिसर में हुई चोरी का खुलासा नहीं किया गया। इससे समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने एसपी अर्पित विजयवर्गीय से चोरी का खुलासा कराने की मांग की। साथ ही चोरी का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर भगीरथ, रतन सिंह, मुनेश कुमार, बालकिशन, पवन शर्मा शामिल रहे।
-