फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी पर सिम देने से मना करने पर की थी शमशाद की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अशरफाबाद थल के शमशाद की हत्या अपनी आईडी पर सिम देने से मना करने पर की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को कॉल डिटेल के आधार पर घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की है।
विज्ञापन

अशरफाबाद थल निवासी शमशाद 23 मई को गायब हो गया था। लापता युवक के भाई शाहून पुत्र बसीरूदीन ने थाना रमाला पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर शमशाद का शव रमाला शुगर मिल के पास बंद पडे़ ईट के भट्टे पर शुगर की मैली से बरामद किया था। पुलिस ने कुरड़ी के दीपक पुत्र जगदीश, मोनू पुत्र रणधीर व रवि पुत्र सोहनवीर निवासी मौजिजाबाद नांगल विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शमशाद की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मृतक घटना में प्रयुक्त ईट, एक बाइक, सिम सहित मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपी मृतक के दोस्त थे। हत्या से पहले बंद पड़े ईंट भट्टे पर ले गए और उसकी शराब पिलाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें