फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से शामली के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। अमीनगर सराय कस्बे में शामली के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। शामली का रहने वाला मनोज जैन (40) अपने परिवार के साथ कस्बे में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह मिठाई के डब्बे बनाकर परिवार का पालन कर रहा था। परिवार में पत्नी और दो बेटी हैं । शनिवार को वह इनवर्टर के तार लगा रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह झुलस गया। परिजन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें