फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में शाहपुर की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। हसनपुर जिवानी गांव में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को फाइनल मुकाबला बावली और शाहपुर के बीच हुआ। बावली की टीम ने पहले खेलते हुए दस ओवर में चार विकेट खोकर 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहपुर की टीम ने पांच विकेट खोकर नौ ओवर में 127 रन बनाए। शाहपुर की टीम विजयी घोषित हुई। मैन ऑफ द मैच शाहपुर टीम का खिलाड़ी तीतर रहा। विजेता टीम को 11 हजार रुपये पुरस्कार व रनर टीम को 7100 रुपए पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अरूण फौजी ने खेल को खेल भावना के साथ खेलने और जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी कॅरियर की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है तो इन खेलों के प्रोत्साहन की ताकि हमारे बच्चे इस तरफ आकर्षित हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें