दोघट। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी में यज्ञ किया गया। प्रधानाचार्य रुकमपाल यादव ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। वातावरण को शुद्ध करने का सबसे उत्तम मार्ग यज्ञ ही है। यज्ञ में डाली गई आहुतियां वातावरण को प्रदूषण से मुक्त कर शुद्ध करती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों में कम से कम माह में एक बार अवश्य ही यज्ञ करना चाहिए। इस अवसर पर हरपाल आर्य, सतीश, नरेश, सुशील, राहुल, आनंद छिल्लर, देवेंद्र आदि रहे।