फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शबगा की दीपा का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शबगा गांव की विवाहिता दीपा के हत्यारोपी पति गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को शनिवार को ग्रामीणों के साथ परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होेने पर सीओ कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शबगा गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसकी बहन दीपा की चलती कार में बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद पति समेत अन्य ससुराल वाले बड़ौत के निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए। इसमें पति गौर, सास, जेठानी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। परिजनों के साथ आए पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने और वीडियो साक्ष्य मिलने के बाद भी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस मौके पर प्रदीप, सुनील, मनोज, आजाद, राखी, ममता, बबली मौजूद रहे। उधर, सीओ विजय कुमार ने बताया कि पति गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जल्द अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें