बिनौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बिनौली थाने पर पुलिस ने दर्जनों मुकदमे पंजीकृत किए है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि इस्लाम पुत्र नसीरूद्दीन निवासी दरकावदा, रूपेश भाटी पुत्र जगमाल भाटी मुकीमपुरा, जुल्फकार उर्फ जुल्लू पुत्र इकबाल निवासी दरकावदा, वीरेंद्र उज्ज्वल पुत्र पीतम सिंह निवासी सिरसलगढ़, राजेंद्र ठेकेदार पुत्र किशनु मुकीमपुरा, धनपाल उज्ज्वल पुत्र प्रकाश निवासी सिरसलगढ़, दीपक राजपूत तितरौदा, समीम अहमद पुत्र शहीद अहमद दरकावदा, सलाउद्दीन पुत्र बुंदू, मुंशी नाजर गनोरी, कासिम पुत्र जमील, राजकुमार पुत्र हरस्वरूप निवासीगण पिचोकरा सहित कई के विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत किए गए है।