बड़ौत। नगर के जेएस मैरिज होम से मंगलवार की सुबह परीक्षण के बाद ठीक पाए जाने पर सात जमातियों को मणिपुर के लिए बस में बैठाकर रवाना किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि गत एक अप्रैल को दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से नगर में 90 जमाति आए थे। इन्हें पहले दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें बनाए गए आइसोलेशन सेंटर पर ठहराया गया था, लेकिन बाद में नगर की कोताना रोड स्थित पूर्वी यमन नहर के किनारे बने जेएस मैरिज होम में ठहराया गया। मंगलवार को सात जमातियाें को मणिपुर के लिए बस में बैठाकर रवाना किया गया है। इस दौरान कोतवाल अजय शर्मा भी मौजूद रहे।