बागपत। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सात लोगों में संक्रमित मिले है। इनमें एक महिला आजाद नगर बड़ौत का, शाहमल कालोनी बड़ौत का एक महिला, महावतपुर का एक महिला, खेकड़ा का युवक, गौरीपुर मीतली का एक युवक और एक महिला संक्रमित मिली है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। अब जिले में 95 केस एक्टिव है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।