फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला चौकी के नए भवन का पुननिर्माण कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली अक्षरधाम तक एलिवेटिड मार्ग का निर्माण होना है। दो माह पूर्व खेकड़ा से एलिवेटिड मार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। खेकड़ा पाठशाला पुलिस चौकी का भवन और रोड के पास बनी दुकानें एलिवेटिड मार्ग की जद में आ रही थी। तभी दुकानों और पुलिस चौकी के भवन को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया था। चौकी ध्वस्त किए जाने के बाद वहा तैनात पुलिस कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को चौकी के नए भवन का विधिवत रूप में पुन: निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि फरवरी माह में पुलिस चौकी का भवन पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद पुलिस चौकी के भवन का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें