फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साढ़े सात लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा, 550 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-शुगर मिलों में 25 मई को पेराई बंद करने की तैयारी
विज्ञापन

फोटो - 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में अभी लगभग साढ़े सात हजार क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है और जिले की तीनों मिलों पर किसानों का साढ़े पांच सौ करोड़ से अधिक का बकाया है। जिले की मलकपुर मिल बंद हो चुकी है और बागपत और रमाला शुगर मिल को 25 मई तक बंद करने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि 25 मई तक पूरे गन्ने की पेराई हो जाएगी।
जिले में तीन शुगर मिल हैं, जिनमें मलकपुर निजी मिल है और बागपत व रमाला सरकारी मिल हैं। तीनों मिलों पर किसानों का साढ़े पांच सौ करोड़ से अधिक का बकाया है। मलकपुर मिल पर 484 करोड़ रुपये का बकाया है। इसमें से 22 करोड़ रुपये पिछले सत्र का बकाया है। मलकपुर मिल बंद हो चुकी है, जबकि बागपत और रमाला शुगर मिल को बंद करने के लिए तिथियां प्रस्तावित कर दी गई हैं। दोनों मिलों को 25 मई तक बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन


खेतों में खड़ा साढ़े सात लाख क्विंटल गन्ना
तीनों मिलों में गन्ने की पेराई का लक्ष्य 269 लाख क्विंटल था, जिसमें से 261.45 क्विंटल की पेराई हो चुकी है। जिले में अभी किसानों के खेतो में साढ़े सात लाख क्विंटल गन्ना खड़ा है। इसमें से बागपत शुगर मिल का ढाई लाख क्विंटल और रमाला शुगर मिल में अभी पांच लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होनी है। गन्ना विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 25 मई तक पूरे गन्ने की पेराई कर ली जाएगी। निर्धारित तिथि तक पेराई न होने पर मिल की तिथि को बढ़ाया जाएगा।

तीनों मिलों की भुगतान की स्थिति
बागपत शुगर मिल की ओर से इस सत्र में 118 करोड़ 95 लाख रुपये और रमाला शुगर मिल की ओर से 196 करोड़ 98 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। मलकपुर मिल की ओर से इस सत्र का अभी भुगतान शुरु नहीं किया गया है। मिल पर अभी किसानों का पिछले सत्र का 22 करोड़ रुपये का बकाया है। अधिकारियों का कहना है कि मिल पर गन्ना बकाया भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

जिले की तीनों मिलों में पेराई की स्थिति
जिले की तीनों मिलों में अब तक 261.45 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। इसमें मलकपुर मिल में 133.62 लाख क्विंटल, बागपत शुगर मिल में 44.88 लाख क्विंटल और रमाला शुगर मिल में 82.95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।
विज्ञापन


-जिले में अब लगभग साढ़े सात लाख क्विंटल गन्ना ही बचा है। इसमें से बागपत शुगर मिल में ढाई लाख क्विंटल और रमाला शुगर मिल में पांच लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होनी है। मलकपुर मिल पर गन्ना बकाया भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। - डॉ अनिल कुमार भारती, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें