-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में हुआ कार्यक्रम, जल संरक्षण की दिलाई शपथ
फोटो 4
बड़ौत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केन्द्र बागपत के तत्वावधान में कैच दे रेन के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभांरभ प्रधानाचार्या कविता शर्मा, स्वयंसेवक शादाब अली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम मेंं 50 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया और पेंटिग बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विप्रा, द्वितीय स्थान महिमा चौधरी और तृतीय स्थान पर मोनिका रही। अंत में सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी कुमारी, मोनिका शर्मा, शिवानी, प्राची, मोनू आदि शामिल रहे। इसके अलावा नेहरू युवा केन्द्र ने गांव मेें नुक्कड़ नाटक द्वारा भी युवाओं को बारिश का पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दानिश, साहिल, अमन पंकज आदि का सहयोग रहा।