फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अलावलपुर गांव निवासी सन्नी पुत्र जय सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया पीड़ित नौ अप्रैल को चमरावल गांव में महेंद्र त्यागी के भट्ठे पर उसके 80 हजार रुपये वापस करने जा रहा था। दोपहर दो बजे वह घर से सादुल्लापुर गांव के पास पहुंचा तो गांव के तीन युवकों ने तमंचे और सरिया के बल पर उसे रोका और तमंचों के बटों से हमला किया। एक आरोपी ने तमंचे से उस पर फायर भी किया। साथ ही उससे 80 हजार रुपये भी छीन लिए। मौके पर सादुल्लापुर के कुछ लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को तमंचे समेत पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पकड़े आरोपी को तमंचे समेत पुलिस को सौंपा था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। आरोपी खुलेआम गांव में घूम कर भुगत लेने की धमकी दे रहा है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की। औद्योगिक पुलिस चौकी प्रभारी नसीम अहमद ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें