सिपाही पुत्र अवैध हथियारों के साथ दबोचा
बिनौली। पुलिस ने रविवार देर शाम ग्वालीखेड़ा नहर के समीप एक सिपाही के पुत्र को अवैध हथियारों के साथ दबोच लिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि सिपाही सुशील निवासी धनोरा सिल्वरनगर के पुत्र अभिमन्यु उर्फ शतीज को ग्वालीखेड़ा नहर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उससे दो तमंचे व दो बंदूक बरामद कीं। उसे बागपत न्यायालय में पेश किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने गढ़ीदुल्ला गांव में घर में घुसकर महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला करने के आरोपी रेवती शरण पुत्र रोशन निवासी गढ़ीदुल्ला को घर से गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया। संवाद