फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग-पथराव केस: पांच आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा, पेश न होने पर होगी कार्रवाई

Wed, 05 Nov 2025 08:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में फायरिंग और पथराव की घटना में वांछित पांच आरोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। तय समय में पेश नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत शहर के केतीपुरा मोहल्ले में पुलिस पर फायरिंग और पथराव की घटना में शामिल पांच आरोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की की चेतावनी का नोटिस चस्पा कर दिया है। इसमें दानिश, अहसान उर्फ बबुआ, जिशान, सलमान और आदिल के नाम शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि निर्धारित समय में आरोपी पेश नहीं होते तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

21 फरवरी को केतीपुरा मोहल्ले में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे एसआई रोशनलाल और पुलिस टीम ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ लगातार उग्र बनी रही। इस दौरान फायरिंग में कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल भी हुए।

घटना के बाद एसआई रोशनलाल की तहरीर पर दोनों पक्षों के 28 नामजद और कुल 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वांछित आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। यदि वे जल्द पुलिस के सामने पेश नहीं होते, तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें