बड़ौत पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मलकपुर
चीनी मिल के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू
कर दी है।
बदरखा निवासी कंवरपाल पुत्र अनूप ने न्यायालय में प्रार्थना
पत्र दिया था कि मिल के निदेशक अभिषेक मोदी, उमेश मोदी,
कुमकुम मोदी, जेएस मोदी द्वारा गन्ने के बकाया का भुगतान नहीं किया
जा रहा है। न्यायालय ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।
बाद में सीजेएम
मुकेश कुमार ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को मिल निदेशकों के खिलाफ धारा 420, 468, 471, 406 आईपीसी व 7/10 आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।